News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शशि कपूर की जयंती पर इमोशनल हुए ऋषि कपूर, कई दिग्गज सितारों ने भी याद किया

फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि ने शशि तथा उनके बच्चों -कुणाल कपूर तथा संजना कपूर की एक और तस्वीर पोस्ट की.

Share:

मुंबई: दिवंगत अभिनेता - फिल्म निर्माता शशि कपूर की 81वीं जयंती पर उनके भतीजे और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर पुरानी यादों में खो गए. ऋषि ने सोशल मीडिया पर दीवार फिल्म के अभिनेता की दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जब 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था.

उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिमसें वह शशि, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के साथ खड़े हैं. उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बधाई, शशि अंकल."

फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि ने शशि तथा उनके बच्चों -कुणाल कपूर तथा संजना कपूर की एक और तस्वीर पोस्ट की.

ऋषि ने कहा, "शशि कपूर खानदान के लिए गर्व का क्षण. उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला. परिवार में तीसरा फाल्के पुरस्कार. जन्मदिन की बधाई अंकल."

'कर्ज' के अभिनेता के अलावा, शशि के साथ 'फकीरा' में काम कर चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी उनकी जयंती पर उन्हें बधाई दी.

उन्होंने ट्वीट किया, "शशि जी. हमें आपकी याद आती है. आपकी गर्मजोशी, आपकी उदारता, आपकी मानवता. आज आपका 81वां जन्मदिन होता."

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर भाइयों में सबसे छोटे शशि ने अपना फिल्मी सफर अपने बड़े भाई राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'आग' से बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था. इसके बाद शशि ने 1961 में यश चोपड़ा की 'धरमपुत्र' से मुख्य कलाकार के रूप में शुरुआत की.

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. उन्हें 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने 'दीवार', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'कभी कभी' जैसी कुछ शानदार फिल्मों में काम किया.

एक निर्माता के तौर पर उन्होंने 'जुनून', 'विजेता' और '36 चौरंगी लेन' जैसी फिल्में बनाईं. इसके बाद उन्होंने 1991 में 'अजूबा' फिल्म से निर्देशन में कदम रखा.

2017 में 79 वर्ष की आयु में लिवर सिरोसिस के कारण शशि का निधन हो गया.

Published at : 18 Mar 2019 07:09 PM (IST) Tags: Shashi Kapoor Rishi Kapoor Amitabh Bachchan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'

71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'

'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'

'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

टॉप स्टोरीज

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'

'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन

'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन

दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला

दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला

US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा

US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा